आपने पुलिस को तो देखा ही होगा। पुलिस अपने खाकी कलर के वर्दी के लिए जानी जाती है, पर क्या आप कभी कोलकाता गए हैं, अगर नहीं गए होंगे तो आपने T.V में तो कोलकाता को देखा ही होगा। आपने कोलकाता में एक बात नोटिस किया होगा कि कोलकाता की पुलिस सफेद कलर की वर्दी पहनती है, क्या आप जानते हैं कि कोलकाता के पुलिस सफेद वर्दी क्यों पहनती है। जहां पूरे भारत की पुलिस खाकी वर्दी पहनती है। तो फिर क्यों सिर्फ कोलकाता की पुलिस से सफेद ड्रेस पहनती है। अगर नहीं जानते तो आज मैं आपको इस लेख में इसकी पूरी जानकारी देने वाला हूं।
Introduction
कोलकाता की पुलिस सफेद वर्दी पहनती है, पर क्या आप सब जानते हैं कि जब भारत के पुलिस का गठन किया गया था। तब पूरे भारत की पुलिस सफेद वर्दी ही पहनती थी। ऐसे में क्या हुआ कि भारत के पुलिस खाकी वर्दी पहनने लगी, पर कोलकाता की पुलिस सफेद ड्रेस ही पहनती रही। इन सब बातों को जानने के लिए इस लेख को पूरा जरूर पढ़िएगा।
British Times
जब अंग्रेजों ने भारतीय पुलिस का गठन किया था। तब उन्होंने सफेद रंग को वर्दी के लिए चुना था। उस समय पुलिस को कभी-कभी तीन-चार दिन काम करना पड़ता था। जिससे सफेद रंग मेला होकर गंदा हो जाता था। सफेद वर्दी को जब धोया जाता था, तब वह पीला पड़ जाता था। कुछ लोग सफेद वर्दी को धोने के लिए नील का इस्तेमाल करते थे। जिससे सफेद वर्दी नीली हो जाती थी। ऐसे में यह पहचानना मुश्किल हो गया था कि कौन पुलिस वाला है और कौन आम आदमी।
Sir Henry Lumsden Recommendation
इंसान मुश्किलों से छुटकारा पाने के लिए सन 1847 में Sir Harry Lumsden ने खाकी रंग की ड्रेस को अपनाया खाकी रंग धूल मिट्टी का रंग होता है। ऐसे में अगर पुलिस को ज्यादा काम करना पढ़ता था, तब भी खाकी रंग की वर्दी गंदी नहीं होती थी। तब से भारत की पुलिस खाकी रंग की वर्दी ही पहनने लगी। पर तब भी कोलकाता की पुलिस सफेद वर्दी ही पहनती रही। इस बात को जानने के लिए आपको इस लेख को लास्ट तक पढ़ना होगा।
Kolkata Police rejected khaki dress.
सन 1845 में कोलकाता पुलिस का गठन किया गया था। उस समय उनको भी सफेद रंग की वर्दी दी गई थी और जब सर 1847 में Sir Harry Lumsden ने खाकी वर्दी का प्रस्ताव रखा| तब कोलकाता पुलिस ने इसे खारिज कर दिया उन्होंने रीजन दिया कि कोलकाता एक तटीय क्षेत्र है, ऐसे में कोलकाता में बहुत ही ज्यादा गर्मी पड़ती है । सफेद रंग सूर्य की किरणों को 99% तक परिवर्तित कर देती है । ऐसे में कोलकाता की पुलिस सफेद ड्रेस ही पहनती रही।
आशा करता हूं कि आप को पता चल गया होगा कि कोलकाता की पुलिस वर्दी ही क्यों पहनती है
धन्यवाद।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें