What is the Difference Between Males Brain and Females Brain in Hindi
Human Brain एक ऐसा हिस्सा होता है जिसे आज तक पूरा कोई भी नहीं जान सका है। यह तो आप सब जानते ही होंगे कि Humans का दिमाग और जानवरों का दिमाग काफी अलग अलग होता है, पर क्या आप जानते हैं कि Humans मैं ही पुरुष का दिमाग और महिला के दिमाग में काफी अंतर होता हैं। पुरुष और महिला का दिमाग बचपन से अलग होता है दोनों के जींस, हारमोंस, लर्निंग काफी अलग होती है। ऐसे में दोनों के दिमाग की तुलना की जाए तो आपको कई सारे अंतर पता चलेंगे। कुछ ऐसे ही बड़े अंतरो को आज मैं इस लेख में बताने वाला हूं तो पूरा जरूर पढ़िएगा।
#1
महिला दिमाग के बाएं हिस्से और दाएं हिस्से को बराबर इस्तेमाल करती हैं और पुरुष दिमाग के बाएं हिस्से पर ही निर्भर रहते हैं।
#2
पुरुषों का दिमाग महिलाओं के दिमाग से
लगभग 10 से 15% बड़ा होता है। लेकिन इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि महिला का दिमाग कमजोर होता हैं। उदाहरण के तौर पर एक हाथी का दिमाग आदमियों के दिमाग से ज्यादा बड़ा होता है, लेकिन तब भी आदमी, हाथी से ज्यादा होशियार होते हैं। दिमाग का बड़ा होना शरीर पर निर्भर करता है। लड़कों का दिमाग इसलिए बड़ा होता है, क्योंकि उनका शरीर, महिलाओं के शरीर से ज्यादा बड़ा होता है।
#3
महिलाओं के दिमाग में Hippocampus का आकार पुरुष से बड़ा
होता है, साथ ही साथ महिलाओं के दिमाग में Neural Connections बहुत ज्यादा घने होते हैं, यही कारण है कि महिला पुरुषों से ज्यादा इमोशनल होती हैं।
#4
पुरुषों का दिमाग इस तरह से बना होता है, कि वह एक समय पर किसी एक ही काम पर केंद्रित हो पाते हैं। जैसे अगर पुरुष एक काम को शुरू करें तो वह दूसरे काम को तभी शुरू कर सकता है, जब वह पहले काम को समाप्त कर ले इसलिए पुरुष ऑफिस के काम को ज्यादा आसानी से कर सकते हैं।
महिलाओं का दिमाग एक ही समय पर अलग-अलग कामों को करने के लिए बना होता है जैसे महिला खाना बनाते समय प्याज ब्याज भी काट सकती हैं पर पुरुष ऐसा नहीं कर सकते।
#5
महिला के दिमाग में Verbal केंद्र दाएं और बाएं दोनों और होते हैं। इसलिए महिला ज्यादा बात करती हैं, जबकि पुरुष के दिमाग में Verbal केंद्र सिर्फ बाएं और ही होते हैं। इसलिए पुरुष कम बात करते हैं, वर्बल सेंटर के वजह से ही महिला एक बात को काफी बढ़ा चढ़ाकर बोल सकती हैं। साथ ही साथ महिला अपने बात को बताने के लिए ज्यादा शब्दों का प्रयोग कर सकती हैं। पर पुरुष अपनी बातों को जल्दी से जल्दी खत्म कर देते हैं।
#6
महिलाओं का दिमाग पुरुषों के दिमाग से ज्यादा लचीला होता है, यानी महिला किसी भी स्थिति में अपने आपको आसानी से ढाल सकती हैं, लेकिन पुरुषों को ढलने में थोड़ा समय लगता है आप इस बात का पता इस चीज से लगा सकते हो कि महिला शादी करने के बाद अपने ससुराल में जल्दी घुल मिल जाती हैं, क्योंकि उनका दिमाग ऐसे ही बना होता है।
#7
लड़कों का दिमाग लड़कियों के दिमाग से ज्यादा चीजों को सीख सकता है, यानी लड़के किसी काम पर केंद्रित होकर उसे जल्दी से जल्दी सीख सकते हैं। इस बात का अंदाजा आप ऐसे लगा सकते हो कि 95% अविष्कार पुरुषों ने किए हैं, दुनिया के ज्यादातर अमीर आदमी पुरुष ही हैं।
#8
पुरुष और महिला के दिमाग में खून का प्रवाह भी अलग अलग होता है। जब महिला ज्यादा सोचती हैं, तब उनके दिमाग में खून का प्रवाह बढ़ जाता है। इसी वजह से महिला किसी कठिन स्थिति को आसानी से झेल सकती। पुरुषों का दिमाग कठिन से कठिन स्थिति को भी हैंडल कर सकता है। क्योंकि पुरुष के दिमाग में खून का प्रवाह तभी बढ़ता है, जब वह गंभीर रूप से सोते हैं, यही वजह है कि Stone age में भी पुरुष शिकार करने के लिए जाते थे और महिला घर पर रहकर खाना पकाती थी।
अभी चाहे समय बदल गया हो पर अब भी पुरुष बाहर पैसा कमाने के लिए जाते हैं और महिला घर के सारे काम करती हैं।
इन सब का रीजन आप सब को तो पता चल ही गया होगा। भले ही दिमाग अलग अलग हो पर पुरुष और महिला जीवन के दो पहिए हैं।
आशा करता हूं कि आपको यह लेख अच्छा लगा होगा, अगर अच्छा लगा हो तो आप इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर कीजिए ताकि वह भी जान सके।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें