Recent

शुक्रवार, 4 दिसंबर 2020

हवाई जहाज सफेद क्यों होता है | Why The Colour of an Aeroplane is White

Why are Airplanes Painted White in Hindi.. 
  

आपने कई बार आसमान में हवाई जहाज को उड़ते हुए देखा होगा, ज्यादातर हवाई जहाज में एक बात कॉमन होती है। हवाई जहाज ज्यादातर सफेद कलर के ही होते हैं। क्या आपने कभी सोचा है कि ज्यादातर हवाई जहाज सफेद कलर के ही क्यों होते हैं। सफेद कलर के अलावा और भी बहुत से कलर हैं, तो फिर हवाई जहाज को पेंट करने के लिए सफेद कलर का ही इस्तेमाल क्यों होता है। दरअसल हवाई जहाज को सफेद पेंट करने के पीछे कई वैज्ञानिक और इकोनॉमिक वजह है इनके बारे में आज मैं आपको इस लेख में बताने वाला हूं।


Reason number 1.

हवाई जहाज ज्यादातर धूप में ही रहते हैं। वह एयरपोर्ट के रनवे से लेकर आसमान में भी हमेशा सूर्य के निकट ही रहते हैं। सूर्य के धूप में इंफ्रारेड रेज होती हैं, ऐसे में हवाई जहाज के अंदर भयंकर गर्मी होने लगती है इसलिए हवाई जहाज को सफेद पेंट कर दिया जाता है। सफेद कलर सूर्य के किरणों को 99% तक परावर्तित कर देता है। साथ ही साथ बाकी रंग के बजाय सफेद रंग ज्यादा ठंडक देता है,

यही पहला और सबसे बड़ा कारण है हवाई जहाज को सफेद पेंट करने का।


Reason number 2

बाकी सब कलर के बजाय सफेद रंग की विजिबिलिटी  ज्यादा होती है। यानी वह आसानी से आसमान में देखे जा सकते हैं, ऐसे में दुर्घटना के खतरे से भी बचा जा सकता है। हवाई जहाज दिन में और रात में भी उड़ते रहते हैं, ऐसे में सफेद ही एक ऐसा रंग होता है जो दिन और रात दोनों में चमकदार दिखता है। हवाई जहाज को सफेद के अलावा किसी और रंग से पेंट करने पर, वह पेंट समय के साथ-साथ फीका पड़ने लगता है, जिससे हवाई जहाज खराब दिखता है। सफेद पेंट कराने से हवाई जहाज बहुत समय बाद में चमकदार और अच्छा ही दिखाई देता है।



Reason number 3.

सफेद पेंट बाकी रंग के पेंट से सस्ता आता है। सफेद रंग के अलावा किसी और रंग के पेंट से हवाई जहाज को पेंट करने पर लगभग एक करोड़ तक का खर्चा आ जाता है,  पर सफेद रंग से पेंट करने पर सिर्फ 3 से 5 लाख तक का ही खर्चा पड़ता है, ऐसे में हवाई जहाज बनाने वाली कंपनी सफेद रंग का ही यूज करती है।



Reason number 4.

हवाई जहाज को सफेद पेंट करने का एक बड़ा कारण यह भी है, कि हवाई जहाज के क्रेक्स और दरारें आसानी से सफेद पेंट में नजर आ जाते हैं। बाकी रंग में डेंट्स और दरारे आसानी से नजर नहीं आते। इसलिए हवाई जहाज के सुरक्षा के लिए भी उसको सफेद पेंट कर दिया जाता है।



Reason number 5.

सफेद रंग के हवाई जहाज का वजन, बाकी किसी और रंग के हवाई जहाज के अलावा कम होता है। ऐसे में हवाई जहाज ज्यादा भारी नहीं होता, जिससे इंधन का खर्चा भी कम पड़ता है, साथ ही साथ पैसा भी बच जाता है।



उम्मीद है आपको पता चल गया होगा कि हवाई जहाज हमेशा सफेद कलर के ही क्यों होते हैं। आशा करता हूं कि आपको मेरा यह लेख अच्छा लगा होगा, अगर अच्छा लगा हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करना, ताकि आपके दोस्तों को भी पता चल सके की हवाई जहाज सफेद कलर के ही क्यों होते हैं।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें